{"_id":"5d0e5abc8ebc3e4654212855","slug":"156122180419-khalilabad-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुली थाना क्षेत्र के हरपुर चौराहे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली थाना क्षेत्र के हरपुर चौराहे का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी देख मची भगदड़, दो लोग चोटिल
महुली थाना क्षेत्र के हरपुर चौराहे का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के हरपुर चौराहे पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एचटी लाइन में शार्ट सर्किट से निकल रही चिंगारी देख भगदड़ मच गई। भागते समय गिरकर दो लोग चोटिल हो गए। निकट के एक अस्पताल में जख्मी लोगों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से बंधूपुर गांव तक 11 हजार वोल्ट की लाइन खींची गई है। शनिवार को हो रही बारिश के दौरान कुछ लोग हरपुर चौराहे पर बातचीत के लिए मशगूल थे। इसी दौरान एचटी लाइन के दो तार आपस में टकरा गए। तेज आवाज के साथ चिंगारी गिरने लगी। यह देख चौराहे के लोग सुरक्षित दिशा में भागने लगे। भागते समय हरपुर निवासी सत्यराम व राजेश गिरकर चोटिल हो गए। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई तो जख्मी सत्यराम व राजेश को बगल के प्राइवेट अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। वहां मौजूद सौरभ उर्फ मोनू, बेचई यादव, अजय कुमार, सोनू, अभिषेक आदि का कहना है कि तार ढीला होने की शिकायत बिजली निगम के अफसरों से की गई है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। एक्सईएन संजय कुमार सिंह का कहना है कि ढीले तारों को सही कराया जाएगा।