{"_id":"5d0a705a8ebc3e53b40e4626","slug":"156096519619-khalilabad-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्जिया से खेलकर वापस लौटे हैंडबाल खिलाड़ी का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जार्जिया से खेलकर वापस लौटे हैंडबाल खिलाड़ी का हुआ स्वागत
विज्ञापन
जार्जिया से लौटे हैंडबाल खिलाड़ी का स्वागत
आईएचएफ प्रतियोगिता में भारत की तरफ से खेले हरिहरपुर के मनीष
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। जार्जिया में आयोजित आईएचएफ की सीनियर हैंडबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे मनीष त्रिपाठी का गृह नगर हरिहरपुर में बुधवार को लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने युवा खिलाड़ी का उत्साहवर्द्घन करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है।
बुधवार को नगर पंचायत हरिहरपुर के अंधेरी बाग चौराहे पर हैंडबाल खिलाड़ी मनीष को फूल-माला पहनाया गया। मनीष ने बताया कि जार्जिया में हुए तीसरे आईएचएफ इमर्जिंग नेशंस चैंपियनशिप-2019 में कुल 12 देशों की टीमों ने प्रतिभाग किया। चाइना, क्यूबा, जार्जिया, ब्रिटेन, आयरलैंड, अजरबैजान, बेल्जियम और भारत की सीनियर हैंडबाल टीमों के बीच आठ दिन तक मुकाबला चला। हालांकि इस प्रतियोगिता में भारत को आठवें रैंक पर ही संतोष करना, लेकिन इस टीम में हरिहरपुर का खिलाड़ी शामिल होने से लोग खुश हैं। इस दौरान हियुवा नेता सुभाष त्रिपाठी, परमात्मा प्रसाद पांडेय, अमरेंद्र पांडेय, रघुनंदन त्रिपाठी, विजय शुक्ल, वंश विकास पांडेय, अमिताभ पाल, अनिल त्रिपाठी, स्कंद पांडेय, दिलीप सहित कई लोग मौजूद रहे ।