{"_id":"5d0a70578ebc3e53b40e4623","slug":"156096519315-khalilabad-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने जारी की गाइड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने जारी की गाइड लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट, सीट-बेल्ट के नहीं मिलेगा डीजल, पेट्रोल
डीएसओ ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को भेजा पत्र
पेट्रोल पंपों पर शौचालय, पेयजल और हवा के इंतजाम के भी निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर पहुंचने पर बाइक चालकों को अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसी तरह से सीट - बेल्ट के बगैर पंपों पर पहुंचने पर चार पहिया वाहन चालकों को भी नहीं मिलेगा। इस निर्देश के पालन के लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र भेजा गया है। पंप संचालकों को यह भी कहा गया है कि पंप पर इस आशय के निर्देश संबंधी बैनर भी लगाना होगा। पंपों पर वाहन चालकों के लिए पेयजल, शौचालय और गाड़ियों में हवा भरने की नि:शुल्क व्यवस्था भी करनी होगी।
डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को इसके लिए पत्र भेजते हुए कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण हो रही मृत्यु, गंभीर व साधारण चोट आदि पर अंकुश लगाए जाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सतर्क करने के निर्णय लिया गया है। डीएसओ ने पंप संचालकों को भेजे पत्र में कहा है कि दो पहिया वाहनों में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचने वाले चालकों को हेलमेट पहने होने पर ही तेल की आपूर्ति करें। इसके अलावा चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट-बेल्ट बांधे रहने पर ही डीजल अथवा पेट्रोल की आपूर्ति की जाए। पेट्रोल पंपों पर भी चालकों को हेलमेट पहनने एवं सीट-बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर बड़े-बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप में नए नियमों से संबंधित सूचना अंकित कराते हुए पोस्टर-बैनर लगाने को कहा गया है।
00000
फ्री हवा, पानी और शौचालय
डीएसओ ने बताया कि मार्केटिंग गाइड लाइन में दिए गए निर्देशों के अनुरूप पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ पेयजल, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा वाहनों के लिए नि:शुल्क हवा की व्यवस्था अनिवार्य है। आगाह किया गया है कि यदि इसका उल्लंघन पाया गया तो संबंधित पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।