{"_id":"5d09227a8ebc3e41086d63ac","slug":"15608797251025-khalilabad-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 25 जून को खुलेंगे परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 25 जून को खुलेंगे परिषदीय स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 25 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल
शिक्षक विद्यालय पर पहुंच कर कराएंगे साफ-सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूल दो जुलाई की जगह 25 जून से ही खोल दिए जाएंगे। इस दौरान विद्यालय पर शिक्षक पहुंच कर विद्यालय की साफ-सफाई व अन्य कार्य कराएंगे। ताकि दो जुलाई से बच्चों के पहुंचने पर कोई परेशानी न हो।
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून को परिषदीय विद्यालय खोल दिए जाएंगे। 25 से 27 जून के मध्य समस्त खंड शिक्षाधिकारी अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्रों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर सत्र के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कार्य योजना बनाएंगे। विद्यालयों पर शिक्षकों और शिक्षामित्रों का फोटो युक्त पहचान पत्र फलैक्सी बोर्ड पर लगाया जाएगा। एक जुलाई को हर विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली जाएगी। उन्होंने समस्त खंड शिक्षाधिकारियों से आदेेश का अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।