{"_id":"5d07cd508ebc3e24901ec421","slug":"15607923873-khalilabad-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन दुल्हन बरात हुई वापस त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन दुल्हन बरात हुई वापस त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना दुल्हन के बरात हुई वापस
फोटो
बखिरा थाने पर सुलह के लिए पहुंचे दोनों पक्षों का शादी से इंकार
द्वारपूजा और जयमाल के दौरान महिलाओं से अभद्रता पर बिगड़ी बात
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में पहुंची बरात में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने पर नाराज लोगों ने विवाद किया। बात नहीं बनने पर थाने में सुलह के लिए पहुंचे दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करने पर राजी हुए। बरात वापस हो गई। इस घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा हुई।
16 जून को मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव से बखिरा क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। द्वारपूजा और जयमाल के दौरान महिलाओं से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। दसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनोे पक्षों के लोग एकदूसरे पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाने लगे। इसी दौरान सूचना पर डायल 100 की टीम पहुंची। टीम ने दोनों पक्षो को शादी के लिए राजी करने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। बाद में सोमवार को बखिरा थाने पर पहुंचकर दोनो पक्षो के लोग दूल्हा - दुल्हन व परिजन शादी के लिए बातचीत करते रहे, लेकिन नतीजा नही निकला। दोनो पक्ष शादी न करने की जिद पर अडे रहे। बाद में थाने पर लेन देन का समझौता होने के बाद बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों पक्ष वापस हो गए। आखिर बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।