फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ओपीडी बंद कर निजी चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

ओपीडी बंद कर निजी चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jun 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी बंद कर निजी चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
ओपीडी बंद कर निजी चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो सहित
पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले का किया विरोध
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले निजी चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने कहा पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय वहां की मुख्यांत्री चिकित्सकों को ही धमकी दे रही हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसबी सिंह के नेतृत्व में निजी चिकित्सक ओपीडी बंद कर सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मरीजों की सेवा के लिए कटिबद्ध है, लेकिन कुछ अराजक तत्व अक्सर चिकित्सकों पर हमला करते रहते हैं। पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों पर हमला किया गया, जिसमें दो जूनियर डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके विरोध में चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू किया तो वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चिकित्सकों को धमकाने में जुट गई। उन्होंने कहा कि यह कृत्य निंदनीय है। चिकित्सकों ने कहा कि 24 घंटे तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान आकस्मिक सेवा को छोड़कर ओपीडी बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. विवेक खन्ना, डॉ. एनएन श्रीवास्तव, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. अशरफ अली, डॉ. एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed