{"_id":"5d0668fc8ebc3e15e14d5208","slug":"15607011685-khalilabad-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट परिसर की झाड़ी में लगी आग, अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट परिसर की झाड़ी में लगी आग, अफरा-तफरी मची
Sun, 16 Jun 2019 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
पार्क के झाड़ियों में लगी आग को बुझाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। रविवार शाम शार्ट शर्किट से कलेक्ट्रेट परिसर के पश्चिम तरफ झाड़ी में आग लग गई। तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर थोड़ा काबू पाया, लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी थी। जिसके लिए प्रयास जारी था।
रविवार शाम करीब चार बजे परिसर के पश्चिम तरफ बिजली के शार्ट शर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देख कलेक्ट्रेट पर छुट्टी के दिन भी सरकारी काम निपटा रहे कर्मचारियों ने देखा तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही दमकल कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास किया। शाम करीब छह बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इधर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों और दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कलेक्ट्रेट की ऊंची बाउंड्री को पार कर वन चेतना पार्क में भी पहुंच गई। वन विभाग के डीएफओ ने भी अपने कर्मचारियों के साथ पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास किया।