{"_id":"5d0668f98ebc3e15e14d5205","slug":"15607011655-khalilabad-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंठल फूकने से जल गए बागवानी के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंठल फूकने से जल गए बागवानी के पेड़
Sun, 16 Jun 2019 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में आम की जली बागवानी को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के हरैया में स्थित आम की बागवानी में बगल के लोगों द्वारा डंठल फूंकने से आग लग गई। इससे लगभग 25 आम के पेड़ जल गए। बाग मालिक ने थाने पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया में अखंड प्रताप सिंह की लगभग 30 एकड़ आम की बागवानी है। शनिवार को बगल के किसी किसान ने डंठल फूंक दिया, तेज हवा के चलते आग उनके बाग में फैल गई। अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। बताया कि आग लगने से कुल 25 आम के पेड़ जल गए। बताते चलें की आम की अच्छी खेती करने को लेकर अखंड सिंह को राज्य स्तर का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। पेड़ जलने की सूचना उन्होंने थाने पर दे दी है। इस संबंध में एसओ धर्मसिंहवा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बागवानी में आग लगने की घटना की जानकारी हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।