{"_id":"5d052d0c8ebc3e5fc13589b8","slug":"15606202885-khalilabad-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
Sat, 15 Jun 2019 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसया बाजार। क्षेत्र के गागरगाड़ निवासी महिला को शनिवार को परिजनों ने पंखे से लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे उतारकर सीएचसी मलौली ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से महिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ले जाया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गागरगाड़ निवासी इंद्रेश यादव की पत्नी प्रमिला (35) शनिवार की सुबह जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोग आवाज लगाना शुरू किए। अंदर से आवाज न आने पर शक हुआ और फाटक को तोड़कर कमरे में पहुंचे। वहां की हालत देख परिजन दंग रह गए। प्रमिला पंखे से लटकी हुई थी। परिवार के लोग शोर मचाए तो पड़ोस के लोग भी वहां आ गए। आनन- फानन में उसे नीचे उतारकर सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी महिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। जहां उपचार चल रहा है। इस संबंध में धनघटा के प्रभारी एसओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह की घटना की सूचना नहीं है। पता कराया जाएगा।