फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रधानमंत्री की चिट्ठी गांव-गांव पढ़कर सुनाई जाएगी

प्रिय सरपंच जी.. आइए मिलकर पानी की एक-एक बूंद बचाएं

Fri, 14 Jun 2019 11:18 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की चिट्ठी गांव-गांव पढ़कर सुनाई जाएगी
PM Modi - फोटो : twitter
संतकबीरनगर। वर्षाकाल में जल संचय व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से एक चिट्ठी सभी ग्राम प्रधानों को लिखी गई है। पंचायतीराज विभाग ने इस चिट्ठी को ग्राम पंचायत सचिवों के जरिए गांवों में भेजा है। अब ग्राम प्रधान बैठक बुलाकर इस चिट्ठी को सबको पढ़कर सुनाएंगे और उस अनुरूप कार्ययोजना भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से जारी हुई इस चिट्ठी में लिखा है कि प्रिय सरपंच जी नमस्कार.. नए भारत का निर्माण आप सबके सक्रिय सहयोग और सहभाग से ही संभव है। वर्षा ऋतु का आगमन होने वाला है। हम भाग्यशाली है कि ईश्वर ने देश को पर्याप्त वर्षा जल प्रदान किया है। ईश्वर की इस भेंट का आदर करना हमारा कर्तव्य है। अपने इस पत्र में प्रधानमंत्री ने अपेक्षा जाहिर की है कि ग्राम पंचायतें खेत का पानी खेत में और नदियों का पानी नदियों में रोकने के लिए डैम बनाएं, जलाशय बनाएं और अन्य जलस्रोतों की सफाई भी करें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने प्रधानों से यह भी अपेक्षा जाहिर की है कि वे ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाकर इस पत्र को पढ़ें और लोग इस पर व्यापक विचार विमर्श करें। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया है कि जल की हर बूंद संचयन के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान को व्यापक रूप देने के लिए बधाई देते हुए लिखा है कि जैसे स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया वैसे ही जल संचयन को ही जन आंदोलन का स्वरूप देंगे। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों को पत्र की प्रति भेजी जा रही है। वे लोग ग्राम सभा में खुली बैठक कराकर पत्र की भावना के अनुरूप कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed