फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लोकल फाल्ट से शहर में आधी रात तक गुल रही बिजली

लोकल फाल्ट से शहर में आधी रात तक गुल रही बिजली

Thu, 13 Jun 2019 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
लोकल फाल्ट से शहर में आधी रात तक गुल रही बिजली
electricity
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था आए दिन पटरी से उतर रही है। बुधवार को दिन में उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर बदलने के चलते सप्लाई ठप रही तो आधी रात तक लोकल फाल्ट के चलते कटौती हुई। विद्युत निगम के कर्मचारी घंटो फाल्ट ढूंढते रहे। इस दौरान उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से शहर के 132 केवीए उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के चलते आपूर्ति बंद थी। दोपहर में चली आंधी के कारण मड़या, टीचर्स कालोनी, एचआरपीजी कालेज आदि स्थानों पर तार टूट गए थे। विद्युत निगम के कर्मचारी 132 केवीए उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में लगे हुए थे। ऐसे में कर्मचारियों का ध्यान इस तरफ नहीं गया। बाद में कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुटे तो उन्हें कई घंटे लग गए। कर्मचारियों ने बताया गया कि मड़या, टीचर्स कालोनी में तार टूट गया था, जबकि एचआरपीजी कालेज के पास लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इन तकनीकी खामियों को दूर करने में समय लग गया। इधर बिजली गुल रहने के कारण इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सड़क पर टहलकर रात काटने को मजबूर हो रहे थे। बिजली न रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। घरों में बच्चे व महिलाएं उमस भरी गर्मी से बेहाल रहीं। आधी रात के बाद जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एसडीओ अच्छेलाल ने बताया कि लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर उसे ठीक किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed