{"_id":"5cf2b246bdec22075f579767","slug":"15594092684-khalilabad-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय पी, बिस्किट खाए और चले गए डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय पी, बिस्किट खाए और चले गए डीएम-एसपी
Sat, 15 Jun 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस पर दुधारा थाना में लोगों की फरियाद सुनने पहुंचे थे डीएम और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 103 मामले आए जिसमें से मात्र सात का निस्तारण हो सका। डीएम व एसपी ने दुधारा थाने पर समस्याएं सुनीं जहां कुल 15 मामले आए लेकिन एक भी मामलों का समाधान नहीं हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस पर कोतवाली खलीलाबाद में एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई। जहां पर कुल 18 मामले आए जिसमें से एक का निस्तारण किया जा सका। इस दौरान सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल श्री प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से दुधारा थाने पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम रवीश गुप्त ने की। वहां पर कुल 15 मामले आए जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका।
इस दौरान एसपी आकाश तोमर समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से धनघटा थाने पर 18 मामले आए और दो का निस्तारण हुआ। महुली थाने पर 16 मामले आए और शून्य का निस्तारण हुआ। बखिरा थाने पर सात मामले आए और एक का निस्तारण, मेंहदावल थाने पर 26 मामले आए और दो का निस्तारण, धर्मसिंहवां थाने पर तीन मामले आए और एक का निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन
लेखपालों ने किया बहिष्कार
जनपद के थानों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने बहिष्कार किया। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर बाद में वह मान गए। कोतवाली खलीलाबाद में समाधान दिवस पर एसडीएम सुनवाई कर रहे थे। उसी दौरान किसी सिपाही से बैठने को लेकर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुद्घिराम चौधरी से तकरार हो गई। जिसके बाद लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। एसडीएम के समझाने पर लेखपाल मान गए। इस दौरान यदुनाथ त्रिपाठी, जयशंकर यादव, श्रवण कुमान, रामचरन, जितेंद्र लाल, मेंहदी हसन समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से कोतवाली प्रकरण को लेकर दुधारा थाने पर भी लेखपालों ने बहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान इम्तियाज अहमद, संजय कुमार यादव, राजाराम, धीरेंद्र, हीरालाल, अमित, अशोक कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।