फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15.25 lakhs were grabbed in the name of selling land.

Sant Kabir Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 15.25 लाख हड़पे

Sat, 24 Oct 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
15.25 lakhs were grabbed in the name of selling land.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 15.25 लाख रुपये ले कर बैनामा नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने कृष्णचंद्र श्रीवास्तव और नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर उसे गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार, खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्ष 2018 में जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान खलीलाबाद बाईपास स्थित एक चाय की दुकान पर उनकी मुलाकात मगहर खास निवासी कृष्णचंद्र श्रीवास्तव और नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव से हुई। आरोप है कि दोनों ने मगहर खास स्थित अपनी जमीन होने और रुपये की जरूरत के चलते उसे बेचने की बात कही। जमीन पसंद आने पर राजेंद्र ने छह डिसमिल जमीन खरीदने की सहमति दी।
विज्ञापन

जमीन का सौदा तय होने के बाद उसने सितंबर 2018 से फरवरी 2019 के बीच अलग-अलग तारीखों में संबंधित लोगों के बैंक खातों में रकम भेजी। इसमें कृष्णचंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और पवन कुमार श्रीवास्तव के खातों में रुपये भेजा। उसने 15.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। शेष 3.95 लाख रुपये लेकर बैनामा कराने की बात कही गई थी लेकिन आरोपियों ने बार-बार समय लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि संबंधित जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी कृष्णचंद्र और नरेंद्र ने अपने भाई प्रेमचंद श्रीवास्तव के नाम कर दी। इसके बाद प्रेमचंद ने अपने बेटे अतुल श्रीवास्तव के साथ मिलकर संबंधित मौजे की बची जमीन कई अन्य लोगों को बेच दी। शिकायत में निर्मला देवी, विजयलक्ष्मी, प्रियंका, संगीता देवी, रीतू श्रीवास्तव, कौशल किशोर और हर्षित कुमार वर्मा समेत अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं।


शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने कई बार संबंधित लोगों से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन वे टालमटोल करते रहे। आरोप है कि 26 जुलाई 2026 को फोन पर रुपये वापस मांगने पर उसे गाली दी गई और पैसे भूल जाने की बात कहते हुए हत्या कराने की धमकी दी गई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed