फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खलीलाबाद शहर का मामला

खलीलाबाद शहर का मामला

Wed, 19 Jun 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर का मामला
पॉलिथीन पर कार्रवाई के दौरान ईओ से उलझे दुकानदार
विज्ञापन

कार्रवाई को निकली थी टीम, विवाद के चलते आठ दुकानों पर ही लग पाया जुर्माना
- सख्त कार्रवाई नहीं होने के चलते अब भी पॉलिथीन में बिक रहा है सामान
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पालन कराने निकली नगर पालिका प्रशासन की टीम को बुधवार को दुकानदारों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। मुखलिसपुर तिराहे पर ठेला वालों से पॉलिथीन जब्त कर जैसे ही जुर्माना कटना शुरू हुआ कि दुकानदार ईओ से उलझ गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया।

पॉलिथीन के कैरी बैग की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन कई दिनों से अभियान चला रहा है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे नगर पालिकाकर्मियों की टीम ईओ बीना सिंह की अगुवाई में शहर में निकली थी। मुखलिसपुर तिराहे पर सड़क के किनारे ठेला लगाकर फल बेचने वाली महिलाएं उस वक्त पॉलिथीन बैग में फल बेच रही थीं। यह देख ईओ रुक गईं और कर्मचारियों को ठेलों पर मौजूद पॉलिथीन जब्त करने और जुर्माना काटने के निर्देश दिए। अभी दो-तीन दुकानों से ही पॉलिथीन जब्त किया गया था कि फेल बेचने वाली महिलाएं उलझ गईं। वे नगर पालिकाकर्मियों की कार्रवाई का विरोध कर रही थीं। ईओ बीना सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं उग्र हो गईं। उनके समर्थन में अन्य दुकानदार पहुंच गए। यह देख मुखलिसपुर पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और बहस कर रही महिला दुकानदार को महिला पुलिसकर्मी से पकड़वाकर पुलिस चौकी में बैठा दिया। इस पर दुकानदार शोरगुल करने लगे। फोर्स कम होने और विवाद बढ़ता देख ईओ और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया और पुलिस चौकी में बैठाई गई महिला दुकानदार को छोड़ दिया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी तौआब अली, उमेश चौधरी, इमरान आदि मौजूद रहे। ईओ बीना सिंह ने बताया कि दुकानदारों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद वे पॉलिथीन में ही सामान बेच रहे हैं। इसी को रोकने के लिए पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना काटा जा रहा था। बुधवार को कुल आठ दुकानों से 2800 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान निरंतर चलता रहेगा। अब पुलिस फोर्स के साथ जाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed