{"_id":"5c97cd04bdec22146453733e","slug":"151553452292-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति फिर से लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति फिर से लड़खड़ाई
Mon, 25 Mar 2019 12:01 AM IST
राकेश पांडेय
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। बिजली आपूर्ति व्यवस्था फिर से लड़खड़ा गई है। सुबह और शाम को बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। उससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ता अमरनाथ, दिनेश चंद्र, गंगादीन, शिवनाथ, अहमद हुसेन, सोहनलाल, सुबोध कुमार आदि ने कहा कि सुबह और सायंकाल लोगों को बिजली की बेहद जरूरत रहती है। सुबह चार से लेकर आठ बजे तक और शाम को करीब चार से आठ बजे तक बिजली रह-रहकर जाती-आती रहती है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस समय विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी में भी समस्या हो रही है। इन लोगों ने सुबह और सायंकाल की कटौती को रोकने की मांग की। अवर अभियंता एमके यादव ने कहा इस समय बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए जर्जर तारों को बदलाने का काम हो रहा है। जल्दी ही इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।