फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सड़कों पर गड्ढे, चलना हुआ मुश्किल

सड़कों पर गड्ढे, चलना हुआ मुश्किल

Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
Santkabir Nagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे, चलना हुआ मुश्किल
पठान टोला में आजाद चौक से होकर मेंहदावल बाईपास को जोड़ने वाली सड़क जल निगम की पाइप लाइन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शहर की सड़कों को बेहतर बनाने का दावा भले ही किया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। ऐसे में राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के पठान टोला, मड़या, त्रिपाठी मार्केट, मुखलिसपुर चौक, शुगर मिल रोड आदि स्थानों की सड़कें इस समय बदहाल हैं। मुखलिसपुर चौक की सड़क पूरी तरह से टूट गई है और गिट्टियां बिखरी र्हुइं हैं। मरम्मत के नाम पर यहां विभाग ने खानापूर्ति कर ली है। शहर की मुख्य सड़क जो शुगर मिल की तरफ जाती है, यह सड़क भी बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। रात्रि के समय बिजली न रहने की दशा में इस मार्ग पर यात्रा करना जान जोखिम में डालने के समान है। त्रिपाठी मार्केट रोड की बात करें तो यह सड़क भी पूरी तरह से टूट गई है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जबकि इस मार्ग से होकर जनप्रतिनिधि व अफसर भी अक्सर आते-जाते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के निवासी दिलीप कुमार ने कहा कि सड़कों के बदहाल होने से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। महेश कुमार ने कहा कि भले ही यह दावा किया जाता कि सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन सड़कों की हालत देखकर विभाग की पोल खुल जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। आजाद चौक निवासी संजय यादव का कहना है कि सड़क अब भी उसी स्थिति में है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसे ठीक कराया जाना चाहिए। सीबू खान ने कहा कि आश्वासन के बाद भी सड़क नहीं बनी। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सुनीता मोदनवाल ने कहा कि शहर की सड़कें गड्ढे में तब्दील है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सड़कें इस कदर टूट गई है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद भी जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं।लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एके दूबे ने कहा कि कुछ सड़कों की मरम्मत कराई गई थी, फिर भी जो सड़कें जर्जर है, उन्हें चुनाव बाद ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन का भी नहीं दिखा असर
पठान टोला में आजाद चौक से होकर मेंहदावल बाईपास को जोड़ने वाली सड़क जल निगम की पाइप लाइन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसको लेकर दिसंबर में आस पास के लोगों ने प्रदर्शन किया था। साथ ही सड़क जाम कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का कब्र तक बना डाली थी। एसडीएम व सीओ भी पहुंचे थे और लोगों को आश्वासन दिया था कि सड़क की मरम्मत जल्द ही हो जाएगी। इसके बाद एक-दो दिन काम भी हुआ, लेकिन इस समय काम बंद है और सड़क उसी प्रकार पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed