फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आपसी मतभेद भुलाकर मनाएं त्योहार

आपसी मतभेद भुलाकर मनाएं त्योहार

Thu, 13 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
आपसी मतभेद भुलाकर मनाएं त्योहार
संभल में अलम के जुलूस में शामिल भीड़। अमर उजाला

विज्ञापन

बखिरा (संतकबीरनगर)। मंगल बाजार स्थित ओमप्रकाश के आवास पर बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ दोनों वर्गों के प्रमुख लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने मिल जुलकर त्योहार मनाने एवं मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि विगत वर्षों में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए विवाद को देखते हुए इस बार प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी भी इसकी चर्चा शांति कमेटी की बैठक में कर चुके हैं। मोहर्रम के जुलूस में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए ही कस्बे के लोगों के साथ बैठक हो रही है। दोनों वर्गों के लोग आपसी मतभेद दूर करते हुए भाईचारे का परिचय दें।

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन की चिंता दूर करते हुए जुलूस के दौरान पूरी शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। एसओ ने कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान वालेंटियर पूरी मुस्तैदी व जिम्मेदारी के साथ ताजिया के साथ चलेंगे। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बैठक में चंद्रप्रकाश कसेरा, जयप्रकाश, शिवकुमार, राजेश गोविल, शकील अहमद, निजाम राईनी, दरगाही, पप्पू वर्मा, राजकुमार कसेरा, रामलौट अकेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed