{"_id":"5b61f6f94f1c1b8d3e8b499c","slug":"151533146873-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन पटरी से उतरने से ट्रेनों का संचलन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन पटरी से उतरने से ट्रेनों का संचलन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन और परेशान होकर ट्रेक पर बैठे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। रेलवे लाइन के मेंटेनेंस में लगे इंजन के गोविंद नगर बस्ती में पटरी से उतर जाने के बाद ट्रेनों का संचलन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों से रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में ट्रेनों को रवाना किया गया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे ट्रैक पर गोविंद नगर में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके लिए इंजन लगा है। यह इंजन बुधवार को दोपहर बाद ट्रैक से उतर गया।
इसके कारण आम्रपाली एक्सप्रेस अप, गोरखधाम एक्सप्रेस अप व सप्तक्रांति एक्सप्रेस को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे जहां आम्रपाली आधा घंटा, गोरखधाम एक्सप्रेस व सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में बैठे यात्रियों को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बांद्रा अप एक्सप्रेस को मगहर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोका गया। बाद में इन ट्रेनों को रवाना किया गया।
स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि गोविंदनगर में इंजन के पटरी से उतरने के कारण समस्या आई थी, अब ट्रेनों को रवाना कर दिया गया है।