{"_id":"5b60a7174f1c1bf6548b6028","slug":"151533060887-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरियावां ब्लॉक के 16 स्कूल हुए शिक्षकविहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमरियावां ब्लॉक के 16 स्कूल हुए शिक्षकविहीन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघनगर। छह से 14 साल के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सरकार तमाम उपक्रम कर रही है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए नि:शुल्क ड्रेस, किताबें, बैग, जूता-मोजा, एमडीएम आदि योजनाएं चल रही हैं। जबकि शिक्षकों की तैनाती में अनियमितता बरती जा रही है। इसका परिणाम है कि सेमरियावां ब्लॉक के 16 स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं।
सेमरियावां ब्लॉक में अंतरजनपदीय स्थानांतरण से कई स्कूल बंद हो गए, तो कुछ शिक्षामित्रों के भरोसे चल रहे हैं। शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन रद्द होने के एक साल बाद भी स्कूलों पर शिक्षक नहीं भेजे गए। शिक्षक विहीन प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। लोग बंद विद्यालयों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग कर रहे हैं।
सेमरियावां ब्लॉक में 126 प्राथमिक व 64 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। स्कूलों पर शिक्षकों की तैनाती में इस कदर अनियमितता बरती गई है कि कई स्कूलों में मानक से अधिक शिक्षक हैं तो कई स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं। कुछ स्कूल तो शिक्षामित्रों के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के संतोष प्रजापति ने बताया कि डड़वामाली में 123 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल एक शिक्षामित्र के सहारे चल रहा है। स्कूल की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। युवा संघर्ष समिति संयोजक रिजवान मुनीर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से बच्चों की जिंदगी खराब हो रही है।
विभाग की मनमानी नही चलने दी जाएगी। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू ने कहा कि शिक्षक न होने से नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ चिंता का विषय है।
बंद स्कूल पर शिक्षकों की तैनाती को लेकर डीएम से बात की जाएगी। हर हाल में शिक्षक की तैनाती की जाएगी। बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों का समायोजन होने वाला है। जहां पर अधिक शिक्षक हैं, उन्हें वहां से हटाकर शिक्षक विहीन विद्यालयों पर भेजा जाएगा।
शिक्षक विहीन प्राथमिक विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय देवरिया लाल, देवरिया विजई, कानपारा, डड़वामली, रक्सा देवई, परसोहिया, अशरफपुर, तिलजा, सुजिया, केकरहो, पचपोखरिया, ठोका, लहुरादेवा द्वितीय, चमरसन, प्राथमिक विद्यालय रामपुर मसौना और कन्या प्राथमिक अगया।