फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   रालोद की पोल खोल धावा बोल महारैली हुई

रालोद की पोल खोल धावा बोल महारैली हुई

Mon, 30 Jul 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 30 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रालोद की पोल खोल धावा बोल महारैली हुई
मनियरा में राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जंयत चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। मोदी-योगी सरकार में किसान आत्महत्या को मजबूर है। प्रदेश में किसानों के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। योगी जी कहते हैं कि राम राज्य होगा, पर उनके आते ही लूट-डकैती, अपहरण और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। दुराचार की वारदातें बढ़ गई हैं। वहीं एक भाजपा नेता कहते हैं कि यह सामान्य घटनाएं हैं। वे सोमवार को मनियरा में पार्टी की ओर से आयोजित पोल खोल धावा बोल महारैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज लोग जेल में भी सुरक्षित नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने का सब्जबाग लोगों को दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करेंगे पर नहीं किया। किसान तंगी के कारण दो वर्ष से आत्महत्या कर रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन, काला धन वापसी पर कुछ नहीं हुआ। महंगाई प्रतिदिन बढ़ रही है। आम आदमी की कमर महंगाई ने तोड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। किसान खेतों में महंगे डीजल खरीद कर पानी चलाने को मजबूर हैं। यह सरकार किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसी सरकार का 2019 के चुनाव में उखाड़ फेंके। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों केे बताएं और यह जरूर बताएं कि पीएम मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर किसान व मजदूरों की कमर तोड़ दी है। कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया मूल्य भुगतान ब्याज सहित कराने, बिजली दर में की गई वृद्धि को वापस लेने, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर एक वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों को लेकर विभिन्न प्रकार के वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसान, आम जनता, मजदूर सभी बदहाल है। यह सरकार झूठ व फरेब की सरकार है। इसका जवाब 2019 के चुनाव में जनता देगी। रैली को बृजेश सिंह सैंथवार, ऐश्वर्य राज सिंह, सुधाकर पांडेय, जिलाध्यक्ष रामानंद गौड़ आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश सचिव अजय सिंह सैंथवार ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोरखपुर रमेश सिंह सैंथवार, राधेश्याम चौधरी, गोविंद मौर्य, केसी मिश्र, लालसा यादव, सुजीत सिंह सैंथवार, बाबूलाल कन्नौजिया, जमाल अहमद और विपिन सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed