फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   150 teachers hounered

150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया

Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
150 teachers hounered
शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट पर शिक्षक हुए सम्मनित।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शिक्षक युग निर्माता है : श्रीराम
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान समारोह में बेसिक व माध्यमिक के 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया
माता-पिता से ऊंचा है शिक्षक का स्थान : अपर मुख्य सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के 75-75 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र व पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। शिक्षक युग निर्माता है। उसके हाथ में समाज को श्रेष्ठ व स्वाभिमानी बनाने की जिम्मेदारी है। शिक्षक के हाथ में उत्थान और पतन दोनों होते हैं। शिक्षकों को अपनी गरिमा के अनुरूप आचरण करके देश के भावी पीढ़ी का निर्माण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव होमगार्ड व जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने अपने विद्यार्थी जीवन के कई संस्मरण सुनाए और कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों में जो प्रेरणा भर सकता है, वह कोई अन्य नहीं कर सकता। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने कहाकि बच्चों को सही राह दिखाने का कार्य शिक्षक ही करता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद व हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, मोहिबुल्लाह खान, राम नारायण शुक्ला, अजीत कुमार, गुलाम सरवर, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
संजय द्विवेदी, डॉ. हरिप्रकाश पाठक, निशा यादव, नीलम राय, राम नारायण शुक्ला, सचिन यादव, विपुल मौर्या, अनामिका, सोनिया, सरस्वती पाठक, रामकुमार सिंह, अभिषेक सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, यूनुस अख्तर खान, एसके मणि त्रिपाठी, अनीता जय सिंह, सुमन सिंह, सुप्रिया राय, इंदु यादव, गीता सिंह, विष्णु श्रीवास्तव, अंबिकेश्वर मिश्र, तृप्ता सिंह, एकता भारती, शाहमीला, आलोक सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मंजू सिंह, लक्ष्मी पांडेय, सविता उपाध्याय, सुरेंद्र पाठक, धर्मवीर सिंह, रीता भारती, अर्चना त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी समेत माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के कुल 150 शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में 75 शिक्षक सम्मानित
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में भी शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह हुआ। राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि आप सभी सम्मानित शिक्षक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए हैं। इस ऊर्जा को बनाए रखें और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी कर नई शिक्षा 2020 का क्रियान्वयन करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस दौरान डॉ. डीएन पांडेय, प्राचार्य-डॉ. मंजू मिश्रा, डॉ. अमित कुमार भारती, डॉ. डीपी शाही, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. विजय राय, डॉ. संध्या राय, डॉ. अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार भारतीय समेत कुल 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
जगह-जगह स्कूलों में किया गया सम्मानित
बेलहर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय आईटीआई मेंहदावल सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक नंद कुमार, अनुदेशक अमित कुमार सिंह, संदीप गौड़, जय सिंह सोनकर, दीपक कुमार को शाल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह से सरदार पटेल इंटर कॉलेज भरवालिया खुर्द, गौतम बुद्ध उच्चत्तर माध्यमिक करमहिया, आरबीसी भरवालिया खुर्द, कपिलेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अन्नजोत, बीएनएसएन राय एकेडमी जंगल बेलहर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

राजकीय महिला महाविद्यालय में गोष्ठी हुई
संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। प्राचार्य डॉॅ. धर्मेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि हमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। व्यक्ति का आचरण ही उसकी सच्ची शिक्षा को दर्शाता है। इस दौरान डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. पुष्पलता गुप्ता, डॉ. आशाराम, धनंजय कुमार, विद्याधर मिश्र, डॉ. संतोष कुमार चंद, महेश कुमार गुप्त, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed