{"_id":"5e5e93838ebc3ef41261f337","slug":"15-problem-solve-in-samporn-samadhan-diwas-khalilabad-news-gkp343446311","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी जुटे कई, समस्याएं हल हुईं महज 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी जुटे कई, समस्याएं हल हुईं महज 15
विज्ञापन
मेंहदावल मे तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते कमिश्नर।
- फोटो : KHALILABAD
अधिकारी जुटे कई, समस्याएं हल हुईं महज 15
- मेंहदावल में कमिश्नर और आईजी तो धनघटा में डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
- तीनों तहसीलों पर 201 मामले में से 15 का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तहसील पर आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादी निराश होकर लौट रहे हैं। कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसपी भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को आयोजित तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 201 मामलें आए जिसमें से मात्र 15 का निस्तारण हो सका।
मेंहदावल तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे कमिश्नर बस्ती मंडल अनिल सागर और आईजी आशुतोष कुमार के सामने 41 मामले आए जिसमें से मौके पर सात मामलों का निस्तारण हुआ। कमिश्नर ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के प्रति संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गंभीर बने और मामलों का त्वरित निस्तारण करें। इस दौरान तहसीलदार प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, सीओ जीडी मिश्र, एसओ करुणाकर पांडेय, रविंद्र कुमार गौतम, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल चौधरी, अवर अभियंता विद्युत केएम यादव, मनोज श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, ईओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
धनघटा तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम रवीश गुप्त ने की। यहां पर कुल 87 मामलें आए जिसमें से मात्र सात का निस्तारण हुआ। समाधान दिवस में समस्याओं को लेकर पहुंचे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विजय वर्मा, रामफेर, जयप्रकाश, सुभावती आदि का कहना था कि संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार समस्याओं को लेकर पहुंच चुके हैं लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय आदि मौजूद रही। खलीलाबाद तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम एसपी सिंह ने की। यहां पर कुल 73 मामलें आए जिसमें से मात्र एक का निस्तारण हुआ।