फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1.5 crore for industrial area lighting

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ करोड़ से औद्योगिक क्षेत्र होगा रोशन, एक करोड़ से नवीन मंडी होगी चकाचक

Thu, 18 Jan 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
1.5 crore for industrial area lighting
इंडस्ट्रियल एरिया यहां पर लगेगा हाई मास्क लाइट और सीसीटीवी कैमरा।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

बदल रहा शहर, विकास के कार्याें में आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर बदल रहा है। सेफ सिटी के तहत जहां शहर को चमकाने का कार्य शुरू हो गया है, वहीं, खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र को रोशन करने की तैयारी है। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके साथ ही नवीन मंडी की तस्वीर भी बदलने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर व्यापारियों के लिए पानी का इंतजाम, फुटपाथ, कैंटीन आदि का निर्माण होगा। इसके लिए धन अवमुक्त हो चुका है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के खलीलाबाद शहर की तस्वीर बदलने की मुहिम रंग लाने लगी है। सेफ सिटी योजना के तहत मेंहदावल बाईपास के ओवरब्रिज की दीवारों की रंगाई-पुताई हो रही है। इन दीवारों पर कबीर के दोहे, चित्र आदि उकेरे जाएंगे, इसके जरिए लोगों को कबीर का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। इस बीच औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब करीब डेढ़ करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र में लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए धन अवमुक्त हो गया है। जल्द ही पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। इसके साथ ही करीब दस लाख रुपये से औद्योगिक क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उद्यमियों के स्तर से भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक मंगलवार को कानुपर में यूपीसीडा के एसीओ प्रेम प्रकाश मीना से मिले और लाइटों के लिए रकम जारी कराई। उन्होंने बताया कि रकम जारी हो गई है। जल्द ही लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ से संवरेगी नवीन मंडी
शहर के सरैया बाईपास स्थित नवीन मंडी की समस्याओं को कम करने के लिए पालिका प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से यहां पर लोगों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही फुटपाथ को दुरुस्त किया जाएगा। जो सड़कें बदहाल हुई हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। साथ ही लोगों को जलपान आदि के लिए कैंटीन का निर्माण कार्य होगा। नवीन मंडी सड़क के किनारे पटरी बनेगी। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि कार्य योजना बनी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

कोट
शहर को आकर्षक रूप से विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कार्य शुरू कराए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। अब पथ प्रकाश व्यवस्थ दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही शहर की तस्वीर बदली नजर आएगी।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed