फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15 corona positive found

प्राइवेट अस्पताल की दो महिला कर्मी और सीएमओ ऑफिस के कर्मी समेत 15 पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
15 corona positive found
प्राइवेट अस्पताल की दो महिला कर्मी और सीएमओ ऑफिस के कर्मी समेत 15 पॉजिटिव
विज्ञापन

- अब तक 2105 लोग मिल चुके हैं संक्रमित, 27 की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की दो महिला कर्मी और सीएमओ ऑफिस के कर्मी समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1623 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2105 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की दो महिला कर्मी और सीएमओ ऑफिस में तैनात एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में सात, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में चार, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि अन्य जनपद का रहने वाला एक शख्स पॉजिटिव मिला है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2105 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 181 एक्टिव केस है। 1897 लोग ठीक हो चुके हैं। 1623 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5830 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed