{"_id":"5c782042bdec224b6e13b467","slug":"141551376450-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिको की समस्याओं को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिको की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों की बैठक में समस्याओं पर हुआ मंथन
तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पूर्व सैनिक सेवा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला सैनिक कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष यदुनंदन मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई और उसके निस्तारण के लिए तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
अध्यक्ष यदुनंद मिश्र ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के जमीन आवंटन के लिए विगत कई सालों से ज्ञापन दिया जा रहा है। इसकी पत्रावली डीएम कार्यालय में है। अब तक जमीन का आवंटन नहीं किया गया है। किसी तरह से एक कमरे में कार्यालय चल रहा है। सैनिकों को असलहे के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। अन्य प्रदेशों में लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को देखते हुए लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि राशन के दुकान के आवंटन में पूर्व सैनिकों का कोटा है, जिसे नहीं दिया जा रहा है। पांच प्रतिशत राशन के कोटे की दुकान के लिए आरक्षित है। इसे लागू कर पूर्व सैनिकों को राशन की दुकान आवंटित की जाए। बैठक में राजधारी यादव, जगतनारायण सिंह, छेदी खान, राममिलन गुप्त, कपिल देव तिवारी, चंद्रभान भारतीय, राधेश्याम राय समेत अन्य मौजूद रहे।