फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बीएसए को ज्ञापन दिया

बीएसए को ज्ञापन दिया

Wed, 28 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
फोटो है
सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीएसए को दिया
मानदेय समेत अन्य समस्याओं के लिए बीएसए से मिले शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में मंगलवार को बीएसए से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने वेतन भुगतान समेत सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीएसए को दिया।

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जाए। जो शिक्षक पूर्व में नियुक्त हैं उनका बकाया धनराशि दिया जाए। शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय पर तत्काल तैनाती दे दी जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में रसोईयों को मानदेय नहीं दिया गया है जिससे रसोईया परेशान है। मानदेय का भुगतान जरूरी है। एमडीएम का कनवर्जन कास्ट वर्तमान सत्र में एक माह का ही दिया गया है। यदि एमडीएम बनवाना है तो पूरा धन भेजा जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 के ड्रेस वितरण की 25 प्रतिशत धनराशि नहीं भेजी गई है। शिक्षक अपने पास से पैैसा लगाए है। ऐसे में बकाया धनराशि भेजा जाए। बीएसए शिक्षको की समस्याओं का जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान अरूण कुमार यादव, केसी सिंह, सुयेब अहमद, आजम खां, महेंद्र सिंह, शिवचरन गुप्त, रामसरन यादव, रामनाथ यादव, गंगा प्रसाद यादव, जफीर अली, शोएब अहमद, मुजीबुर्रहमान, शिवानंद मिश्र, अजय नाथ मिश्र, ओम प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed