{"_id":"5ba67994867a557f6f60d24b","slug":"141537636756-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी और जीएसटी लगाकर बेरोजगारी बढ़ा दी : रामगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी और जीएसटी लगाकर बेरोजगारी बढ़ा दी : रामगोविंद
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। विधान सभा में विपक्ष के नेता व सपा के पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था। नौकरी नहीं दी पर नोटबंदी और जीएसटी लगाकर बेरोजगारी जरूर बढ़ा दी। वे शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने काला धन वापस लाने की बात कही थी और मंहगाई पर लगाम समेत 370 धारा को हटाने की बात कही थी, पर अभी तक उस पर कोई अमल नहीं किया। यह सरकार झूठ की बुनियाद पर टीकी है। प्रदेश की योगी सरकार सपा सरकार की योजनाओं को अपना नाम देकर जनता को बरगला रही है। प्रदेश की जनता अब सपा की ओर निगाह लगाए हुुए बैठी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कोमल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रमेश चंद यादव, शिवसरन यादव, श्याम जी विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।