{"_id":"5a145e764f1c1b9f678bcc1c","slug":"141511284342-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कोच में यात्रा कर रहे नौ लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कोच में यात्रा कर रहे नौ लोगों को भेजा जेल
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jailbreak
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लखनऊ की ओर जा रही राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रेन के महिला कोच में सफर कर रहे नौ पुरुष यात्रियों को आरपीएफ ने मंगलवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। आरपीएफ चौकी इंचार्ज आर के त्रिपाठी ने बताया कि पकडे़े गए लोगों के पास साधारण टिकट था,लेकिन वह महिला कोच में यात्रा करने के लिए अधिकृत नहीं थे। रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई करते हुए पकड़े गए बिहार प्रांत के सभी नौ लोगों को जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए लोगों में इंद्रजीत, बिरजू पावान,अलाऊद्दीन, असलम, राकेश कुमार, जीतलाल, सुबोध, विनय पासवान और राजकुमार शामिल है।