फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 workers arreted of bahujan kranti morcha

बहुजन क्रांति मोर्चा के 14 कार्यकर्ता हिरासत में

Sat, 25 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
14 workers arreted of bahujan kranti morcha
कोतवाली में बैठाए गए बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बहुजन क्रांति मोर्चा के 14 कार्यकर्ता हिरासत में
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार को भारत की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली ताकतों के खिलाफ भारत बंद के तहत शहर में जुलूस की शक्ल में निकले थे। उसी दौरान गोला बाजार के पास से पुलिस 14 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।

बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक उदयराज विद्यार्थी ने बताया कि भारत बंद के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आए थे। वे लोग भारत बंद के तहत लोगों से आह्वान करने की तैयारी में थे। उसी दौरान पुलिस ने 14 कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। उनके साथ आंनद कुमार, चंद्रमणि, सूर्यभान चौरसिया आदि थे। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। बहुजन क्रांति मोर्चा के लोग एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में थे। उन्हें कोतवाली ले जाया गया और बाद में समझाकर छोड़ दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed