फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 officers, including ARTO, DDO, were absent

एआरटीओ, डीडीओ समेत 14 अधिकारी मिले अनुपस्थित 

Mon, 15 May 2017 10:49 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 15 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
14 officers, including ARTO, DDO, were absent
बीएसए कार्यालय में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
कार्यालयों में अधिकारियों की नौ बजे उपस्थिति जांचने के लिए डीएम मारकंडेय शाही ने सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें डीडीओ, डीपीओ, वित्त लेखाधिकारी बेसिक समेत 14 अधिकारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन


डीएम सबसे पहले विकास भवन के डीडीओ कार्यालय पहुंचे। जहां पर डीडीओ अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रभागीय वनाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला समन्वय कौशल विकास मिशन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी भी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक सुनील कुमार पांडेय बिना आवेदन पत्र स्वीकृत कराए उपस्थिति रजिस्टर में आकस्मिक अवकाश चढ़ा रहे थे। इस पर डीएम ने उन्हें फटकारा और वेतन काटने व स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में सुबह नौ बजे से बैठ कर जन समस्याओं की सुनवाई करें। इस पर सभी अधिकारी अमल करें अन्यथा हमे मजबूर हो कर निरीक्षण कर के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ लाल जी यादव, पीडी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ल, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed