फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   न्यूनतम आय योजना गरीबों के लिए एतिहासिक निर्णय:परवेज

न्यूनतम आय योजना गरीबों के लिए एतिहासिक निर्णय:परवेज

Tue, 26 Mar 2019 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम आय योजना गरीबों के लिए एतिहासिक निर्णय:परवेज
न्यूनतम आय योजना गरीबों के लिए एतिहासिक निर्णय
विज्ञापन

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पत्रकार वार्ता में बोले
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना लागू करने की घोषणा कर देश के गरीब परिवारों की जिंदगी बदलने वाला एक एतिहासिक निर्णय लिया है। इससे देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा सकेगा। उक्त बातें कांग्रेस के लोक सभा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष परवेज खान ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का वादा है कि प्रत्येक परिवार को सालाना 72 हजार रुपये की आमदनी सुनिश्चित की जाएगी जो सीधे उनके खाते में जमा हो जाएगी। किसी बिचौलिए का रोल नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी का यह वादा किसी दूसरी पार्टी के चुनावी जुमले की तरह नहीं है, बल्कि कांग्रेस हमेशा वादे को पूरा करने के लिए कटिबद्घ रहती है। कांग्रेस पार्टी ने 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया था और जहां-जहां राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है वहां पर किया गया वादा पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और कमजोर वर्ग के लिए कार्य करने को अपना लक्ष्य लेकर चलती है। मोदी सरकार ने 2014 में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मृत्युजंय चौबे, हाजी कुतुबुद्दीन, महासचिव सुनील पांडेय, अखिलेश पांडेय, जैनेंद्र उपाध्या, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed