फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   resolve cases in time frame

समय सीमा में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम

Wed, 08 Aug 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
resolve cases in time frame
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। खलीलाबाद में डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी ने शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शिकायतकर्ताओं से चर्चा भी की। इस दौरान कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी लोगों की समस्याओं को सुना तथा थानाध्यक्षों को निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि तहसील दिवस के अलावा भी आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों ने अच्छा काम किया है। इसलिए प्रदेश में जिले को बेहतर स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस विभाग ने भी इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में भी इसी गति से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच में अधिकारी जब मौके पर जाएं तो शिकायतकर्ता को अवश्य बुला लें। इससे समस्या को समझने में आसानी होगी। विभागीय निर्देशानुसार शिकायत के निस्तारण की कार्रवाई अधिकारी करें।

डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की निगरानी शासन स्तर से भी की जाती है और शिकायतकर्ता से फोन पर निस्तारण के बारे में पूछताछ की जाती है। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है तो शासन स्तर से भी जांच करायी जाती है।

इसलिए अधिकारी सतर्कतापूर्वक शिकायतों का निस्तारण कर आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। इस अवसर पर एसडीएम एसपी सिंह, परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, तहसीलदार शशांक शेखर राय, सीओ रमेश कुमार आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


इसी क्रम में मेंहदावल में सीडीओ हाकिम सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें कुल 75 मामले आए, मौके पर चार का निस्तारण किया गया, जबकि धनघटा में एसडीएम बाबूराम ने शिकायतें सुनी। यहां पर कुल 80 मामले आए, जिसमें से पांच का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed