{"_id":"5a47d41a4f1c1b74698c4e12","slug":"131514656794-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मगहर के शेरपुर मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ की महिला समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन घायलों की स्थिति को गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर को रेफर कर दिया है।
नगर पंचायत मगहर के शेरपुर रेहरवा निवासी रवि गुप्त पुत्र लाला प्रसाद और हरीराम पांडेय पुत्र सुखदेव पांडेय दोनों आपस में पड़ोसी हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह दोनों घरों की महिलाओं में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ जाने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर के साथ लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना में हरीराम पांडेय पुत्र सुखदेव पांडेय, संतोष पांडेय पुत्र हरीराम पांडेय, उत्तरा पांडेय पत्नी हरीराम पांडेय, पुष्पा, गुंजना पुत्री हरीराम पांडेय को चोटे आई। जिसमें गुंजना को गंभीर चोटे लगी। तीन घायलों को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के रवि गुप्ता पुत्र लाला प्रसाद, नीतू गुप्ता पत्नी रवि गुप्ता, नेहा पुत्री रवि गुप्ता और शुंभम गुप्ता पुत्र रवि गुप्ता को भी चोटें आई है। चौकी प्रभारी चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि दोनों आपस में पड़ोसी हैं। जिनके बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश है। उसी को लेकर मारपीट हुई है। दोनों तरफ से लोग घायल हैं। घायलों को 108 नंबर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना कोतवाली निरीक्षक को दे दी गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।