फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खराबी

खराबी

Thu, 21 Sep 2017 05:19 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खराबी
धनघटा (संतकबीरनगर)। नाथनगर क्षेत्र के अम्मादेई गांव में लगा 100 केबीए विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया, जिसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर को दिया गया। उसके साथ ही प्रदेश सरकार के जारी टोल फ्री नंबर 1912 पर भी रजिस्टर करा दिया गया, लेकिन सप्ताह के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिसको लेकर ग्रामीणो में काफी रोष है।
विज्ञापन

अम्मादेई गांव निवासी सोहरत अली, दिग्विजय यादव, नैमूद्दीन, श्याम नारायण, दुर्गेश यादव, मुसा खान, संजय गुप्ता, अमृतलाल, भूप सिंह, दुर्गा माझी, जीवन लाल, शिवकुमार, अजय, अंगद, रामफेर आदि ग्रामीणों ने बताया कि अम्मादेई गांव में ला 100 केबीए विद्युत ट्रांसफार्मर गत 13 सितंबर को तेज आवाज के साथ जल गया, जिसकी सूचना तत्काल विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर को दिया गया था। कोई कार्रवाई न होने पर इसकी सूचना प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1912 पर रजिस्टर कराया गया, जहां से जानकारी दी गई कि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा, लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। मुखलिसपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शनिदेवल प्रताप ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed