फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एसपी ने की फेरबदल

एसपी ने की फेरबदल

Sat, 10 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने की फेरबदल
बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से मचा हड़कंप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
एसपी हेमराज मीणा ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर शनिवार को 15 चौकी इंचार्ज समेत 36 दरोगाओं का तबादला कर दिया। इसी क्रम में कुछ ऐसे दरोगाओं को चौकी प्रभारी बनाया है,जो लंबे समय से थानों पर सेकेंड अफसर की भूमिका में काम कर रहे हैं। वहीं बड़े पैमाने पर हुए तबादले से अफरातफरी मची हुई है।

एसपी ने बताया कि उप निरीक्षक जगत नरायण को प्रभारी चुनाव सेल से एसएसआई कोतवाली बनाया है। जबकि कांटे चौकी प्रभारी रहे करुणाकर पांडेय को औद्योगिकनगर चौकी प्रभारी, गौसपुर चौकी प्रभारी रहे नसीबुद्दीन खां को थाना महुुली, तितौवा चौकी प्रभारी रहे श्रवण यादव को चौकी प्रभारी पौली, मगहर चौकी प्रभारी रहे धर्मेंद्र तिवारी को एसपीजी स्पेशल टीम में, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी रहे खुश मोहम्मद को थाना धनघटा, चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ रहे राजकुमार पांडेय को कांटे चौकी प्रभारी, औद्योगिकनगर चौकी प्रभारी आनंद सिंह को बाघनगर चौकी प्रभारी, बाघनगर चौकी प्रभारी रहे सुरपति तिवारी को तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी, लोहरैया चौकी प्रभारी रहे श्याम कन्हैया दूबे को प्रभारी चौकी मुखलिसपुर, चौकी प्रभारी बिडहरघाट रहे चतुर्भुज पांडेय को प्रभारी चौकी गौसपुर, प्रभारी चौकी जगदीशपुर रहे अद्दन अली को कोतवाली, पौली चौकी प्रभारी रहे मोतीचंद्र को प्रभारी चौकी तितौवा, प्रभारी चौकी मुखलिसपुर रहे विनोद यादव को थाना धनघटा, प्रभारी चौकी मोलनापुर रहे सुभाष मौर्या को प्रभारी चौकी बरदहिया बाजार, प्रभारी चौकी बनकसिया रहे राजेश कुमार गुप्ता को प्रभारी चौकी कलेक्ट्रेट बनाया गया है। एसआई अनिरुद्घ सिंह को चौकी प्रभारी बनकसिया, एसआई राकेश कुमार को चौकी प्रभारी बिड़हरघाट, एसआई सुरेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी चौकी लोहरैया, एसआई मनोज तिवारी को प्रभारी चौकी जगदीशपुर, एसआई अवधेश पांडेय को प्रभारी चौकी मोलनापुर और एसआई शशिभूषण पांडेय को प्रभारी चौकी मगहर बनाया गया है। एसआई रामचरन को धर्मसिंहवा, राजमन यादव को धनघटा, उमेश तिवारी को बखिरा, देवी प्रसाद को मेंहदावल,अशोक तिवारी को धनघटा, रामनयन यादव को महुली, दशरथलाल मिश्रा को दुधारा,सोएब अहमद को कोतवाली, श्रीप्रकाश यादव को दुधारा,दद्दन सिंह को बखिरा, प्रमोद कुमार नायक को महुली, पुरुषोत्तम यादव को प्रभारी चुनाव सेल, एचसीपी सूर्यनाथ पांडेय को खलीलाबाद और एचसीपी आद्या सिंह को महुली थाने पर नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed