फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   13 villages pointed out in crime

सर्वाधिक हत्या वाले जिले के 13 गांव चिह्नित

Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
13 villages pointed out in crime
सर्वाधिक हत्या वाले जिले के 13 गांव चिह्नित
विज्ञापन

इन गांवों पर रहेगी पुलिस की खास नजर, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर बढ़ाई गई निगरानी
बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाकर अपराध रोकने की दिशा में पुलिस ने बढ़ाया कदम
संतकबीरनगर। पुलिस ने जिले के 13 ऐसे गांव चिह्नित किए हैं, जहां सर्वाधिक हत्याएं हुईं हैं। इन गांवों पर पुलिस की विशेष नजर है। इन गांवों में आने-जाने वाले अवांछनीय तत्वों की सूचनाएं पुलिस जुटा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर डीजीपी बेहद सख्त हैं। पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हो और छोटे-छोटे मामले भी पुलिस के संज्ञान में आएं। ताकि समय रहते पुलिस अपराधियों और अपराध पर अंकुश लगाए। इसके लिए पुलिस विभाग खास रणनीति के तहत काम कर रही है। उसी कड़ी में पुलिस ने ऐसे गांवों की सूची तैयार की, जहां सर्वाधिक हत्याएं हुईं हैं। चिह्नित सूची में खलीलाबाद सर्किल में दुधारा क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं है। जबकि कोतवाली का पड़ोखर गांव चिह्नित है। धनघटा सर्किल के धनघटा थाना क्षेत्र का रानीपुर और महुली थाना क्षेत्र का कटका, चोलखरी और भैसही गांव शामिल हैं। इसी तरह मेंहदावल सर्किल के मेंहदावल थाना क्षेत्र का भडारे, मुडली पंडितपुरवा गांव शामिल है। जबकि बखिरा क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं है। बेलहर थाना क्षेत्र का बनेथू और औरहिया-मंझरिया तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र का मुसहरा, पुनया, हाकिमराई और अतरीनानकार गांव शामिल हैं। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि जिले के 13 ऐसे गांव चिह्नित हुए हैं, जहां सर्वाधिक हत्या की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इन गांवों में खासकर हत्या की घटनाएं न हों, इसके लिए विशेष रणनीति तय की गई है। पूर्व में हुई घटनाओं में जो आरोपी बनाए गए हैं, उनकी वर्तमान गतिविधि कैसी है, इसकी निगरानी कराई जाएगी। ग्राम सुरक्षा निगरानी समिति, चौकीदार, पुलिस मित्र और संभ्रांत लोगों से सूचनाओं का संकलन किया जाएगा। बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जाएगा। गांव में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस की नजर होगी।
विज्ञापन

जिले में आपराधिक इतिहास वाले 15 प्रधान चिह्नित
पुलिस ने आपराधिक इतिहास वाले 15 प्रधानों को चिह्नित किया है। इसमें दुधारा क्षेत्र के पांच प्रधान शामिल हैं। इसमें एक प्रधान ऐसे हैं, जिनके खिलाफ 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह धनघटा में एक प्रधान, बखिरा क्षेत्र में चार प्रधान, बेलहर कला में दो प्रधान और धर्मसिंहवा क्षेत्र में तीन प्रधान चिह्नित किए गए हैं। धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक प्रधान पर तो हत्या जैसा संगीन अपराध भी दर्ज है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि आपराधिक इतिहास वाले चिह्नित प्रधानों पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। इन गांवों में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए आपराधिक इतिहास वाले प्रधानों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed