फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   13 matters solved in sampoorn samadhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस पर 77 मामलों में 13 निस्तारित

Sun, 22 Aug 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
13 matters solved in sampoorn samadhan diwas
संपूर्ण समाधान दिवस पर 77 मामलों में 13 निस्तारित
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 77 मामले आए, जिसमें से मात्र 13 का ही निस्तारण हो सका। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

खलीलाबाद तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम मनोज कुुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आने वाले प्रार्थना पत्रों का प्रमुखता से निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही निस्तारण के जानकारी शिकायत कर्ता को भी दी जाए। इस दौरान कुल 42 मामले आए, जिसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, सीओ आशुतोष मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से मेंहदावल तहसील सभागार में एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 24 प्रार्थना पत्रों में मौके पर छह मामलों का निस्तारण हो पाया। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों के साथ कर्मचारी अच्छा व्यवहार करें। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए इन दिवसों में आने वाले मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करने में अपनी रुचि दिखाएं। इस दौरान सीओ अंबरीश भदौरिया, आपूर्ति निरीक्षक राजीव गुप्ता, एसओ जयबर्धन सिंह, जितेंद्र यादव, चंदन कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ.आर डी गौरव, ईओ प्रदीप कुमार, बीडीओ महावीर सिंह, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed