{"_id":"620bd94e3b0046049c6bf3d2","slug":"122-scholarship-form-found-wrong-khalilabad-news-gkp4270422130","type":"story","status":"publish","title_hn":"122 छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन में त्रुटि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
122 छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन में त्रुटि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
122 छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन में त्रुटि
- समाज कल्याण विभाग ने लौटाए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक कक्षाओं के छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट उत्पन्न हो गई है। 122 छात्रों के आवेदन में त्रुटि है जिसको समाज कल्याण विभाग ने लौटा दिया है। इसमें कई ऐसे आवेदन फार्म हैं जिस पर एक ही छात्र का मोबाइल फोन नंबर अंकित है। इसके साथ ही नाम भी गलत भरा गया है। समाज कल्याण विभाग ने फिर से सत्यापन कराने की सिफारिश की है।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिए और स्नातक कक्षाओं में छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्रों को हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है। सत्र 2021-22 के लिए छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें 122 छात्र ऐसे हैं जिनके आवेदन में त्रुटि मिली है। एक ही छात्र का मोबाइल फोन नंबर कई आवेदनों पर अंकित पाया गया है। इसके साथ ही नाम भी गलत है। जिस पर समाज कल्याण विभाग ने इन आवेदनों को लौटा दिया है और फिर से सत्यापन कराकर भेजने की सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि छात्रों के आवेदन संबंधित विद्यालयों को वापस भेज दिया गया है। उसकी जांच कराकर फिर से आवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है।