{"_id":"5c44a193bdec2273970e3b66","slug":"121548001683-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी
Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 81 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही तीन जोनल मजिस्ट्रेट और चार सचल दल बनाए गए हैं। जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर कुल 58918 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने में 16 दिन शेष हैं। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल के 32057 और इंटरमीडिएट के 26861 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो परीक्षा के दिन केंद्र पर मौजूद रहकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे। साथ ही इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 18 सेेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं तीन जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे, जो तहसीलवार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
केंद्रों पर वाइस रिकॉर्डर व सीसी टीवी कैमरा लगा
संतकबीरनगर। जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर हर कमरे में दो-दो सीसी टीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। डीआईओएस और उनकी टीम ने परीक्षा केंद्रों की जांच कर ली है। नए राजकीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर भी सीसी टीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर लगाया गया है। परीक्षा के दौरान सभी कैमरे चालू रहेंगे। इसके लिए केंद्रों को जनरेटर के साथ ही इनवर्टर का इंतजाम करना होगा। इस पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट विशेष निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
चार सचल दल बनाए गए
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच व नकल विहीन परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार सचल दस्ता बनाए गए हैं। जिसमें डीआईओएस के नेतृत्व में एक सचल दस्ता होगा, इसके अलावा बीएसए, राजकीय हाइस्कूल बघौली की प्रधानाचार्य और राजकीय हाईस्कूल गिरधरपुर के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार-चार शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। सचल दस्ता किसी भी विद्यालय पर पहुंच कर कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थियों की जांच कर सकता है। जांच में अगर कहीं से भी गड़बड़ी दिखती है तो मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।
3469 कक्ष निरीक्षकों की डयूूटी लगी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों पर कुल 3469 कक्ष निरीक्षकों की डयूटी लगी है। जिसमे बेसिक शिक्षा से 904 शिक्षक और माध्यमिक शिक्षा से 2565 शिक्षक शामिल है। डीआईओएस कार्यालय में अब तक 157 शिक्षको का परिचय पत्र भी बन चुका है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। हर केंद्रों पर कमरे में दो-दो सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर लगाया गया है। शिक्षकों का परिचय पत्र बनाने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही स्टेटिक, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दल का चयन हो चुका है। जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में बैठक कराकर सूची अनुमोदित करा दी जाएगी।
-शिव कुमार ओझा, डीआईओएस