{"_id":"5b5ca55e4f1c1bbd298b6865","slug":"121532798302-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की शाम को भुजैनी चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार बस्ती के दुबौलिया थाना के चिउलबाबू गांव निवासी हरिगोविंद मिश्र बाइक से दो अन्य लोगों को बैठाकर खलीलाबाद से बस्ती जा रहे थे। अभी वे भुजैनी और डड़वा के बीच पहुंचे ही थे कि आगे जा रही एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक ने ट्रक को कांटे चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।