स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान बच्चों ने हाथों में तख्ती लेकर संचारी रोगों पर नियंत्रण और स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अपने आसपास स्वच्छता रखने और लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि संचारी रोगों से पूर्वांचल के जिले सर्वाधिक प्रभावित हैं। मच्छरों के काटने और दूषित जल के प्रयोग से ही दिमागी बुखार होता है। ऐसे में अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
अगर कहीं पानी एकत्रित हो रहा हो तो वहां एंटी लार्वा का नियमित छिड़काव करते रहें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और सुबह शाम बच्चों को पूरे आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
उन्होंने कहा कि हमेशा शुद्ध पानी का ही प्रयोग करें। इस दौरान अरशद जलाल कुरैशी, नोडल शिक्षक खालिद कमाल, मो. इलियास, फैयाज अहमद, निसार अहमद, रईस अहमद आदि उपस्थित रहे।