{"_id":"59bd63464f1c1b8a688b4f25","slug":"121505583942-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो रैली निकाली
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान जनपद में रविवार से चलेगा। इसकी सफलता के लिए शनिवार को मुख्यालय के जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर कमिश्नर बस्ती मंडल ने रवाना किया।
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर शहर के अस्पताल चौराहा, बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा तक और पुन: उसी मार्ग से होते हुए परिसर में आकर रैली को समाप्त किया। इस दौरान बच्चों ने जनजागरुकता से संबंधित स्लोगन लिए नारे भी लगाए। इस मौके पर कमिश्नर बस्ती मंडल दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पोलियो की खुराक अपने बच्चों को अवश्य पिलाएं, क्योंकि पोलियो की बीमारी पर नियंत्रण सिर्फ खुराक से ही संभव है। इस मौके पर डीएम मारकंडेय शाही, सीएमओ डॉक्टर एसी श्रीवास्तव, प्रभारी बीएसए ऋषिकेश सिंह, रामसरन यादव, डॉ. एके सिन्हा, एसपी सिंह, अभय त्रिपाठी, राजकुमार, इंद्रेश पांडेय, सुमन सिंह, गीता सिंह, प्रतिभा सिंह, साधना समेत अन्य मौजूद रहे।