{"_id":"594026be4f1c1b2f098b4650","slug":"121497376446-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर (संतकबीरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ता पहले तहसील बाग में बैठक किए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओला वृष्टि के दौरान नष्ट हुई फसलों का मुआवजा पाने से अभी तक तमाम किसान वंचित है। मुखलिसपुर पंप कैनाल का पानी टेल तक नही पहुंच रहा है। क्षेत्र के तमाम नलकूप खराबी के कारण बंद पडे़ है। अभी हाल ही में आई आंधी और बारिश से कई गांवों के किसानों का आशियाना उजड़ गया लेकिन उनको क्षति पूर्ति नहीं मिली। इन्हीं सब समस्याओं को समाधान किए जाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम रामजीवन से मिले और उन्हें मांग पत्र देकर किसानो की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग किए । इस मौके पर रामदरश यादव, पंचराम, मगरु यादव, रामचेत, इंद्रमणि यादव, राधेश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, शिवनाथ, राजमती देवी आदि लोग मौजूद रहे।
पुनीत कुमार मिश्र