फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1205 patients checked in health fair

1205 मरीजों की सेहत जांची गई

Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
1205 patients checked in health fair
1205 मरीजों की सेहत जांची गई
विज्ञापन

जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य मेला
कोविड हेल्प डेस्क में आए 470 मरीजों में 204 की आरटीपीसीआर जांच हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इस मेले में 1205 मरीजों की निशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 470 लोग आए, जिनमें से 204 की आरटीपीसीआर जांच की गई। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन चुुरेब में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने किया।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि कोरोना काल ने हमें यही सिखा दिया है कि स्वास्थ्य अब हमारी प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही हम सभी के लिए घातक होगी। इसलिए मेरी अपील है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोग मेले में आएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें। उन्होंने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गईं। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सबसे अधिक त्वचा के रोगी मिले
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1205 लोगों की को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। इसमें 481 पुरुष, 521 महिलाएं और 203 बच्चे शामिल रहे। इनमें सांस के 92, मधुमेह के 54, त्वचा रोग के 266, ब्लड प्रेशर के 56, एनीमिया के 19, लीवर के 29 तथा अन्य रोगों के 660 रोगी पहुंचे। इनमें से तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 29 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed