फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   12 vehicle seize

प्रशासन ने शहर में चलाया अभियान, 12 वाहन सीज

Thu, 13 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
12 vehicle seize
मेंहदावल बाईपास पर अवैध टैक्सी वाहनो का चेंकिग करते टीआई।संवाद - फोटो : KHALILABAD
प्रशासन ने शहर में चलाया अभियान, 12 वाहन सीज
विज्ञापन

-71 वाहनों से 41500 रुपये वसूला गया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में घूमकर सवारियां भरने वाले वाहनों पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का डंडा चला। सीओ सदर के नेतृत्व में प्रशासन ने शहर में अभियान चलाया और 12 वाहनों को सीज कर दिया। इसके साथ ही 71 वाहनों से 41 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। टैक्सी स्टैंड के ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के लिए प्रेरित करें।
अमर उजाला ने 13 जनवरी के अंक में टैक्सी स्टैंड निर्धारित फिर भी शहर में भर रहे सवारियां शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसमें वाहन चालकों की मनमानी से आए दिन लग रहे जाम से लोगों को हो रही परेशानी की समस्या को उठाया गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए सीओ सदर अंशुमान मिश्र के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे 12 वाहनों को पकड़ा और उन्हें सीज कर दिया। इसके साथ ही 71 वाहनों के चालकों से 41500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ से सड़कों के किनारे अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटवाने और यातायात व्यवस्था ठीक ढंग से संचालित करने में सहयोग के लिए कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने टैक्सी स्टैंड के ठेकेदार को निर्देशित किया कि सवारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराएं, ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। सीओ ने कहा कि शहर में अवैध रूप से घुसकर सवारियां भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि शहर में कोई वाहन सवारियां भरते हुए पाया जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed