{"_id":"5c923d35bdec22140d56a3fe","slug":"11553087797-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी
विज्ञापन
होली के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क
चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ रहेंगे तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सीएचसी पीएचसी पर चिकित्सकों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है। इसके साथ ही एंबुलेंस चालकों को सतर्क कर दिया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना घटित होने पर तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाए और इलाज शुरू हो सके।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। इस दिन लोग रंगों में सराबोर होते है। अक्सर ही कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती है। इसलिए पहले ही तैयारी कर ली गई है। समस्त सीएचसी पीएचसी पर चिकित्सकों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है। इसके अलावा एंबुलेंस को भी सतर्क कर दिया गया है। ताकि कोई घटना घटित होने पर तत्काल मौके पर एंबुलेेंस भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो प्राइवेट नर्सिंग होम से भी एंबुलेंस मंगाया जाएगा। जिला अस्पताल में चर्म रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ की अतिरिक्ति ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके लिए सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।