{"_id":"5c44a195bdec224c974cfdc5","slug":"11548001685-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा खोज परीक्षा में 1265 परीक्षार्थी शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा खोज परीक्षा में 1265 परीक्षार्थी शामिल हुए
Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
मूड़ाडीहा बेग स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। नेशनल इंटर कॉलेज और एआरसी डिग्री कॉलेज पर रविवार को बुनियाद टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में बस्ती मंडल के 117 विद्यालयों के 1265 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 130 टॉपर बच्चों को तीन फरवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
बुनियाद शिक्षा सुधार अभियान के को-ऑर्डिनेटर एवं नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बताया कि बुनियाद टैलेंट सर्च परीक्षा में इस वर्ष संतकबीर नगर के सेमरियावां, बेलहर कला, बघौली, मेंहदावल, सांथा, खलीलाबाद। बस्ती जनपद के रुधौली और परशुरामपुर ब्लॉक एवं सिद्धार्थ नगर के खेसराहा ब्लॉक के 117 विद्यालयों के 1289 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें 24 बच्चे अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज में 16 कमरों में 610 छात्र-छात्राएं और एआरसी डिग्री कॉलेज में 13 कमरों में 655 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसमें अतिथियों के जरिए कक्षा छह, सात एवं आठ के 30-30 और कक्षा 9 एवं 10 के 20- 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को शानदार पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान परीक्षा के मुख्य आयोजक सोहेब खान, एआरसी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शमशेर अहमद, खालिद कमाल, फय्याज अहमद, जहीर अली और वरिष्ठ एबीआरसी फूलचंद आदि मौजूद थे।