फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सेमरियावां के करही गावं स्कूल में एक सप्ताह से नही बन रहा एमडीएम33

सेमरियावां के करही गावं स्कूल में एक सप्ताह से नही बन रहा एमडीएम33

Mon, 10 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां के करही गावं स्कूल में एक सप्ताह से नही बन रहा एमडीएम33
प्राथमिक विद्यालय करही में भूखे पट पढ़ रहे बच्चे
विज्ञापन

फोटो है
खाद्यान्न खत्म, नहीं बन रहा एमडीएम
बीईओ व डीसी एमडीएम को सूचना देने के बाद भी कोई असर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करही में पिछले एक सप्ताह से एमडीएम नहीं बन रहा है। स्कूल में अध्ययनरत बच्चे बिना भोजन किए पढ़ने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारी को सूचना देने के बावजूद भी कोई असर नहीं हो रहा है। बच्चे को स्कूल में दोपहर को पौष्टिक भोजन देने की मंशा दम तोड़ रही है।
करही प्राथमिक विद्यालय में 116 बच्चे नामांकित हैं। नामांकित बच्चों के सापेक्ष रोज 80 से 90 बच्चे मौजूद रहते हैं। स्कूल में चार दिसंबर से एमडीएम नहीं बन रहा है। स्कूली बच्चे बिना भोजन के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल में तैनात रसोइया आरती देवी, सुनीता, निर्मला देवी प्रतिदिन स्कूल आकर बिना भोजन बनाए अपनी डयूटी पूरी कर वापस चली जाती हैं।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चे रागनी, भीम सागर, महेंद्र कुमार, बासदेव, विनय कुमार, अमित कुमार और मनीषा आदि ने बताया कि स्कूल में एक सप्ताह से भोजन नहीं बन रहा है। सोमवार को केला व बुधवार को दूध मिल जाता है। बच्चों ने बताया कि मैडम अनाज खत्म होने की वजह से भोजन नहीं बनने की बात बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने बताया कि नामांकित बच्चों के सापेक्ष अनाज कम मिलता है। इस सत्र में खाद्य व रसद विभाग से अप्रैल 2018 व जुलाई 2018 में कुल 2.03 कुंतल गेहूं और 3.28 कुंतल चावल मिला है। नामांकित बच्चों के सापेक्ष गेहूं कम है। एक बच्चे को प्रतिदिन 100 ग्राम अनाज भोजन के रूप में खिलाने का प्रावधान है। अनाज पिछले माह ही खत्म हो गया है। कोटेदार से कुल चार कुंतल अनाज उधार लेकर अब तक काम चलता रहा है। कोटेदार ने भी अब देने से मना कर दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी को लिखित व डीसी एमडीएम को फोन से स्कूल में अनाज खत्म होने व एमडीएम न बनने की सूचना दी गई है। प्रतिदिन एमडीएम प्राधिकरण की कॉल पर जीरो बटन दबा जाता है। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय पर खाद्यान्न खत्म हो गया है, इसकी जानकारी नहीं है। बीईओ से पूछताछ की जाएगी। जल्द ही विद्यालय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed