{"_id":"593d7f754f1c1bd9358b45bb","slug":"11497202549-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने झांसे में आकर जालसाज को दे दी जानकारी
मामले की जांच पड़ताल में जुटी कोतवाली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
जनपद पुलिस कंट्रोल रूम के प्रधान परिचालक का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और खाता नंबर पूछकर जालसाज ने 49,000 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कंट्रोल रुम में तैनात प्रधान परिचालक रामकोमल ने बताया कि शनिवार की शाम को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने एसबीआई से राहुल सिंह होना बताते हुए उनका एटीएम बंद हो जाने की जानकारी दी। उसके बाद फोन करने वाले जालसाज ने तमाम तरह के सवाल किए फिर आधार कार्ड नंबर, खाता नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। बच्चों ने जालसाज के जरिए पूछी गई जानकारी दे दी। उसके बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि एक बार 19,999 रुपये और 30000 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई है। जबकि उसके बच्चों के जरिए किसी तरह की कोई खरीदारी नहीं की गई है। आरोप था कि आन लाइन खरीदारी करके उसके खाते से गलत तरीके से 49,000 रुपये निकाल लिया गया है। पीड़ित प्रधान परिचालक ने कोतवाली पुुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि कंट्रोल रूप के परिचालक की तहरीर मिली है। मामला आईटी एक्ट के अपराध का है। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले के वर्कआउट में सर्विलांस सेल की मदद ली जाएगी।