फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मेंहदावल की जनसभा में बोलीं हेमामालिनी

मोदी सरकार ने दुनिया भर में देश का बढ़ाया मान : हेमामालिनी

Wed, 08 May 2019 11:19 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल की जनसभा में बोलीं हेमामालिनी
फिल्म स्टार हेमामालिनी ने मेंहदावल की जनसभा में की - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। भाजपा की स्टार प्रचारक और फिल्म स्टार हेमामालिनी ने बुधवार को मेंहदावल की जनसभा में कहा कि देश को मजबूत व विकसित बनाने के लिए पांच साल का एक मौका और चाहिए। जनता ने पांच साल का जो मौका दिया था उसमें बिजली, शौचालय, रसोई गैस जैसी तमाम सुविधाएं बढ़ी। सरकार के कदम से दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है लेकिन पुलवामा हमले के बाद सरकार ने जिस तरह का सख्त कदम उठाया, उससे विरोधियों को तकलीफ होने लगी है।
विज्ञापन

जगत गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे पहुंचीं हेमामालिनी ने अपने सात मिनट के संक्षिप्त संबोधन में राधे-राधे कहकर जनता का अभिवादन किया और संतकबीरनगर के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद को जीत दिलाने के लिए हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया। इस दौरान हेमामालिनी ने कहा कि लोग उन्हें पहले केवल कलाकार के रूप में जानते थे लेकिन वे यहां भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वोट मांगने आई हैं। कलाकार होने के नाते राजनीति में आने की कोई खास वजह तो नहीं थी लेकिन राजनीति जीवन के 20 वर्षों में यह देखा कि केवल भाजपा ही ऐसा दल है जहां लोग देश की निस्वार्थ सेवा के लिए तन-मन-धन से कार्य करते हैं। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों का बिना नाम लिए हेमामालिनी ने कहा कि पिछली सरकारों ने सड़क, बिजली, पानी आदि के लिए कोई प्रयास किया होता तो आज इतनी समस्याएं नहीं होती। वे मथुरा की सांसद हैं और वहां बिजली की बड़ी समस्या थी। सदन में जब सवाल उठाया तो उस वक्त के उर्जा मंत्री रहे पियूष गोयल ने बताया कि बिजली का संकट नहीं है लेकिन तमाम योजनाएं केवल फाइलों में ही रह गई थी। इन पांच वर्षों में बिजली के क्षेत्र में इतना काम हुआ कि लोगों को अब कहीं बिजली संकट से परेशान नहीं होना पड़ता। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने देखा कि पुलवामा हमले का जवाब सरकार ने महज 13 दिन में दे दिया। इससे विरोधी दलों को गहरी चोट लगी है। उन्होंने लोगों की सराहना करते हुए कहा कि पांच वर्ष का मौका दिया तो देश बदल रहा है और अब बदलते देश का साथ दें, जिससे कि भारत का विकास हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह और डॉक्टर संजय निषाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच पर भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, विधायक धनघटा श्रीराम चौहान, मदन नरायण सिंह, हनुमान वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, विवेकानंद वर्मा, सुधांशु सिंह, सुनीता अग्रहरि, संगीता वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, निरंजन लोहिया, सतविंदर पाल जज्जी समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed